January 12, 2026
Winters weather

हरियाणा में ठंड की दस्तक हो गई है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच रात का तापमान गिरने लगा है। हालांकि दिन के समय तापमान सामान्य ही दिख रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और रात के तापमान में गिरावट होगी।

जिससे सुबह और शाम को ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। मौसम में नमी की वजह से कई शहरों में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। रेवाड़ी जिले में एक्यूआई 250 के पार हो चुका है।

अभी राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से आसपास बना हुआ है। गिरावट के बाद तापमान 16-17 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान अभी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *