October 18, 2024

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है।

शपथग्रहण समारोह का समय और जगह तय होने के बाद अब मंत्रिमंडल की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। 17 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह होगा।

सूत्रों से के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा अबकी बार कैबिनेट में महिलाओं की संख्या 2 से 3 हो सकती है।

मंत्रिमंडल में महिलाओं के साथ जातीय और क्षेत्रीय समीकरण पर फोकस रहेगा। इसके अलावा 2 से 3 मंत्री पद ओपन रखे जाएंगे, जिन्हें बाद में भरा जाएगा।

चुनावी प्रचार के दौरान पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने वाले विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *