October 5, 2024
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने पिछले एक दशक में विकास के कई आयामों को छुआ है। दस सालों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में काफी सुधार हुआ है। यमुनानगर में 100 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस नया सिविल अस्पताल बनाया गया है।
लगभग 1200 करोड़ की लागत से पांजूपुर में जिले का पहला मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। जिले व प्रदेश में सड़कों व नेशनल हाईवे का निर्माण किया गया। भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर जिले में रुके हुए अन्य विकास कार्य भी होंगे। किसान, मजदूर, महिला, युवा वर्ग के सर्वांगीण विकास को मजबूती दी जाएगी।
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा वीरवार को इंदिरा गार्डन, गुलाब नगर, साबेपुर, मॉडल कॉलोनी, महमूदपुर, मंडी, लापरा समेत कई स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।
कार्यक्रमों में सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा को अपना समर्थन व सहयोग देने की बात कही। मॉडल कॉलोनी में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और लोगों से भाजपा प्रत्याशी घनश्यामदास अरोड़ा के पक्ष में वोट करने की शहरवासियों से अपील की।
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा के लोग दस वर्ष पहले कांग्रेस के भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, बेरोजगारी व अन्य समस्याओं से परेशान थे। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को लंबी लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ता था। पेंशन, राशन, गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था।
लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही विकास की नई यात्रा प्रारंभ की। अब घर बैठे ही लोगों को पेंशन, राशन व गैस सिलेंडर मिल जाता है। भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए प्रतिमानों की तरफ बढ़ रहा है।
हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने पर विकास की गति भी डबल होगी और हमारा यमुनानगर व हरियाणा भारत को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद यमुनानगर में विकास तीव्रता से हुआ। भाजपा सरकार ने यहां पर जमकर विकास करवाया है।
आज यमुनानगर में मॉडल रेलवे स्टेशन बना है। करोड़ों की लागत से 200 बेड का आधुनिक सिविल अस्पताल बना है। यमुनानगर से नेशनल हाईवे 344 निकल रहा है। सुंदर व मजबूत सड़कों व नेशनल हाईवे बनने से लोगों की राह सुगुम हुई है। हर गांव व शहर की हर कॉलोनी में पक्की गलियां, नालियां व सीवरेज बनाने का काम किया। कई-कई घंटे बिजली को तरसने वाले जिलेवासियों को अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। बाड़ी माजरा व बूड़िया में पुल का निर्माण किया गया है।
पांजूपुर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर जनहित में अनेकों परियोजनाएं बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले दस सालों में हरियाणा में नॉन स्टॉप विकास हुआ है। भाजपा सरकार बनने पर आगे भी जारी रहेगा। आम जनता के सहयोग, समर्थन व आशीर्वाद से यमुनानगर व प्रदेश में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *