October 6, 2024

default

घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण के समर्थन में आज हजारों की संख्या में घरौंडा की महिला कार्यकत्र्ताओं ने पद यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। इतनी भारी तादाद में महिलाओं का हजूम से पूरा शहर भाजपामयी हो गया। महिलाओं ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के खूब जयकारे लगाए।

सभी महिला कार्यकत्र्ताओं ने शहर में जाकर भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया और घरौंडा से हरविन्द्र कल्याण को जितवाने के लिए वोट की अपील की। महिलाओं ने पूरे उत्साह से हरविन्द्र कल्याण को जितवाने के लिए जोर लगा दिया। जैसे जैसे रोड-शो का काफिला आगे बढ़ता रहा वैसे वैसे कार्यकत्र्ताओं का हजूम जुड़ता चला गया।

इस अवसर पर घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने सभी माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि घरौंडा से जीत उनकी नहीं कार्यकत्र्ताओं की होगी। कार्यकत्र्ताओं एवं जनता की मेहनता और प्रयास से एक बार फिर तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि घरौंडा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

आपका यह अगाध समर्थन एवं वात्सल्य भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में पुन: भारी बहुमत से विजयी बनाएगा। घरौंडा विधानसभा के गांव रांवर में स्नेही परिवारजनों द्वारा उल्लास से भरपूर, अभूतपूर्व स्वागत एवम् समर्थन व्यक्त करने पर कहा कि जनता के आर्शीवाद से एक बार फिर हरियाणा में कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *