September 29, 2024

कुरुक्षेत्र की तीन प्रमुख ब्राह्मण संस्थाओं श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास तथा अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा एवं धर्मशाला ने पुराने बस अड्डे के नजदीक ब्राह्मण धर्मशााला में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा के समर्थन में थानेसर हल्के का विशाल ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में अशोक अरोड़ा को सहयोग, समर्थन व आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के सरंक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीप्रकाश मिश्रा, प्रधान श्याम सुंदर तिवाड़ी, मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, मनोज कौशिक, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के सरंक्षक पवन शर्मा पहलवान, ब्राह्मण नेता अशोक शर्मा पहलवान, अखिल भारतीय सारस्वत सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा रतगल, पं. उपदेश शर्मा के नेतृत्व में तीनों सभाओं ने शंख ध्वनि और वेद मंत्रोच्चारण के बीच अरोड़ा का स्वागत किया और उन्होने सम्मान स्वरूप पगड़ी, भगवान परशुराम का चित्र व शॉल भेंटकर कर सम्मानित किया। इसी के साथ साथ ब्राह्मण पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अशोक अरोड़ा का ब्राह्मण महापंचायत की ओर से समर्थन का ऐलान करते हुए अरोड़ा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस विशाल ब्राह्मण सम्मेलन में भारी जनसैलाब उमड़ा। महिलाओं ने भी भारी संख्या में सम्मेलन में भाग लिया।
अशोक अरोड़ा ने नगर की प्रमुख ब्राह्मण संस्थाओं द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर आभार जताते हुए कहा कि मेरे लिए आज ऐतिहासिक दिन है जब तीनो ब्राह्मण संस्थाओं ने कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला लिया है और मुझे आशीर्वाद दिया है। ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद चुनाव रूपि यज्ञ में पूर्ण आहुति का काम करेगा। उन्होने कहा कि ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। थानेसर हल्के की जनता के साथ उनका राजनीतिक नही बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग का मान सम्मान करती है जबकि भाजपा ने ब्राह्मण समाज सहित समाज के हर वर्ग को अपमानित करने का काम किया। अहंकार से भरे मनोहर लाल खट्टर ने अपने मुख्यमंत्री काल में ब्राह्मण समाज को अपमानित करने में कोई कसर नही छोड़ी। उन्होने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग प्रबुद्ध, बुद्धिजीवी हैं और समाज को दिशा देते हैं। मेरी ब्राह्मण समाज से अपील है कि कांग्रेस के समर्थन में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कुरुक्षेत्र के पवित्र सरोवरों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये लोग तो तीर्थों के नाम पर पैसा खा गए और इन्हे आत्मगिलानी भी नही हुई। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने प्रदेश में तीर्थ पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। प्रदेश की जनता ने भाजपा के कुशासन से छुटकारा पाकर कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। थानेसर हलके में भी कांग्रेस को हर वर्ग का पूर्ण समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होने आशा प्रकट की कि थानेसर हल्के से कांग्रेस भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। गत दिवस कांग्रेस की परिवर्तन रैली मे जिस प्रकार से भारी बरसात होने के बावजूद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा, उसके लिए अरोड़ा ने हल्के की जनता का आभार जताया। अरोड़ा ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान देवीदासपुरा, बिशनगढ, भिवानीखेड़ा, घमूरखेडी, हंसाला, सिंघपुरा, बहादुरपुरा, डोडाखेडी, दर्राखेडा, सपड़ा कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, गीता कॉलोनी, कीर्ति नगर, गांधी नगर, सेक्टर 2 व 13 में भी जनसभाओं को संबोधित करके लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *