September 29, 2024
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने ​अपने पहले घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, वे सभी पूरे किए है। भाजपा ने हर वर्ग के उत्थान को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया है। इस बार भी हमने संकल्प पत्र में जो संकल्प लिए है, उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर दो लाख युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची योग्यता के आधार पर पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी।
चिरायु आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को दस लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। 24 फसलों की एमएसपी के आधार पर खरीद की जाएगी। सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। दो लाख युवाओं को पक्की नौकरी देने के अलावा पांच लाख युवाओं के लिए रोजगार के अन्य अवसर उपलब्ध कराएं जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी अरोड़ा शुक्रवार को न्यू हमीदा, बाकरपुर, भोजपुर,  खारवन,  मुंडा बाजार, इशोपुर, जिमखाना क्लब,
मधु कॉलोनी, तारापुरी, गधोली,  तारापुरी, बैंक कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क को लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भारत को विकसित करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले दस सालों में देश व प्रदेश में नॉन स्टॉप विकास कार्य करवाए।
भारत के विकसित होने तक यह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। सरकार बनने पर भाजपा ने जो अपने संकल्प पत्र में संकल्प किए है, सभी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में हमने यमुनानगर की हर कॉलोनी और हर गांव में बिना भेदभाव जनहित को लेकर विकास किया। पक्की गलियां, नालियां बनाने के अलावा हर मूलभूत सुविधा देने का काम किया। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर जो कार्य बाकी है, उन्हें भी पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में जहां भाजपा सरकार आने पर नॉन स्टॉप विकास हुआ है। वहीं, पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने केवल अपने हित के लिए सरकार का पैसा बर्बाद किया। प्रदेश में केवल रोहतक व उसके आसपास के ही जिलों पर बेफिजूल पैसा खर्च किया। जबकि यमुनानगर समेत उत्तरी हरियाणा की हमेशा अनदेखी की गई। इसलिए हरियाणा को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे हरियाणा में तीसरी बार कमल का खिलना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *