September 19, 2024

यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने वर्कशॉप रोड में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके अलावा आजाद नगर, छोटा मॉडल टाउन सहित कई कॉलोनी में उन्होंने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने उनका फूल माला डालकर जोरदार स्वागत किया।

जनसंपर्क के दौरान शहरवासियों से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा को अपना समर्थन व सहयोग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में यमुनानगर हल्के में रिकॉर्ड तोड़ विकास हुआ है 10 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन यमुनानगर को अनदेखी का सामना करना पड़ा। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद यमुनानगर की अनदेखी नहीं हुई।

भाजपा सरकार ने यहां पर जमकर विकास करवाया है। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास ने कहा कि अक्टूबर माह वर्ष 2014 से वह यमुनानगर विधानसभा से विधायक बने थे, तभी से उन्होंने शहर में विकास करवाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में कोई भी वंदे भारत ट्रेन नहीं चलती थी, अब भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने 50 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन सफलतापूर्वक चल रही है, जिनमें प्रतिदिन करोड़ों भारतीय आराम व सुगमता से सफर करते हैं।

कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में अनुसूचित जाति वर्ग पर भयावह अत्याचार होते थे व किसानों की जमीनों को झूठे हथकंडे अपनाकर हड़प लिया जाता था। लेकिन भाजपा की हरियाणा सरकार व केंद्र की मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिया है। हरियाणा भाजपा सरकार ने किसानों की सभी फसलों की खरीद सुनिश्चित कर किसानों के हितों को सुरक्षित करने का कार्य किया है।

कांग्रेस ने बहुत से झूठ बोलकर जनता को बहकाने और गरीब आदमी को डराने का काम किया। अब कांग्रेस के सभी झूठ जनता के सामने उजागर हो चुके हैं। केंद्र में मोदी सरकार तीसरी बार बन चुकी है व संविधान भी सुरक्षित है और आरक्षण से भी किसी ने किसी भी प्रकार की कोई भी छेड़छाड़ नहीं की है। इसलिए जिन लोगों ने लोकसभा चुनावों में भ्रम में आकर कांग्रेस को वोट दी, अब वह विधानसभा में कांग्रेस को वोट नहीं देंगे।

क्योंकि जनता कांग्रेस पार्टी की सच्चाई जान चुकी है। हरियाणा को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे हरियाणा में तीसरी बार कमल का खिलना जरूरी है ,आप सभी लोग अपना विजयी समर्थन आशीर्वाद भाजपा को दें। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि आप सभी के सहयोग से तीसरी बार फिर से एक भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी और फिर से प्रदेश में विकास की लहर होगी। मौके पर यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पाहुजा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, मनीष मलिक, शुभम राणा, अमित चौहान सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *