September 18, 2024

रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को उस वक्त बडी कामयाबी मिली जब थानेसर विधानसभा क्षेत्र के हजारों बाजीगर समाज के लोगों ने उन्हे अपना समर्थन दिया। इसको लेकर गांव दबखेड़ी में एक सम्मेलन का आयोजन कर हजारों बाजीगर समाज के लोग जुटे और अशोक अरोड़ा को समर्थन दिया। समर्थन प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने बाजीगर समाज का धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी में सबका पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

उन्होने कहा कि बाजीगर समाज हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है और थानेसर हल्का मेरा परिवार है और परिवार के लोगों का हमेशा मुझे सहयोग और समर्थन मिलता है। उन्होने बाजीगर समाज के लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाएं ताकि प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से छुटकारा मिल सके। अरोड़ा ने कहा कि गरीब और दलित वर्ग की कांग्रेस हमेशा समर्थक रही है।

इसके अलावा रविवार को अशोक अरोड़ा ने गांव खेडी मारकंडा, गांव घराडसी, बलाही, रतगल, ज्योतिनगर, गोविंदगढ, डेरा बाजीगर उमरी में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को फ्लॉप बताते हुुए अरोड़ा ने कहा कि मोदी का जादू उतर चुका है। मोदी की रैली से ज्यादा भीड तो उनके नामांकन पत्र भरते समय जुटी थी। भाजपा तो दलित वर्ग का आरक्षण खत्म करना चाहती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग का उत्थान किया है। आज बढती महंगाई के कारण गरीब आदमी के लिए दो रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है।

अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने जनता को बहकाकर वोट लिए थे। लेकिन कोई भी वायदा पूरा नही किया। जनता इस बार भाजपा के बहकावे में आने वाली नही है। आज प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। कांग्रेस की सरकार आने पर एक लाख युवकों को प्रति वर्ष पक्की नौकरी दी जाएगी। उन्होने दावा किया कि विस चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
फोटो परिचय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *