September 19, 2024

असंध से भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र राणा ने आज अपना जनसम्पर्क अभियान ग्राम कौल खेड़ा एवं गांव पोपडा से शुरु किया, जहां ग्रामीणों ने योगेन्द्र राणा जी को अपना समर्थन दिया और उन्हें भारी मतों से जितवाकर विधानसभा भेजना का आश्वासन दिया। आज जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जीत के लिए बडे बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त किया।

भाजपा प्रत्याशी योगेन्द्र राणा ने स्वजनों को संबोधित करते हुए आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में 5 अक्टूबर को कमल के सामने का बटन दबाकर हरियाणा में पुन: एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। योगेन्द्र राणा को अपने जनसम्पर्क अभियान में खूब जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे साफ है कि असंध में कमल का फूल अवश्य खिलेगा।

इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी असंध विधानसभा के गांव जोलीखेड़ा में पहुंचे, जहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विकास के नाम पर जनता से वोट की अपील की। योगेन्द्र राणा ने कहा कि असंध इस बार बदलाव के लिए पूरी तरीक़े से तैयार है और यह बदलाव आप सब के आशीर्वाद से ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज हर वर्ग खुश है। भाजपा सरकार ने हमेशा गरीबों के हित में कार्य किये हैं।

कभी भी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबको एक साथ लेकर चलती है और पूरे प्रदेश में एक सम्मान रुप से विकास कार्य करवाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इन्ही विकासित नीतियों के चलते प्रदेश की जनता एक बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में जोली खेडा गांव के सरपंच प्रदीप, बूथ अध्यक्ष सुरेश धीमान, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलबीर पोपडा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बलजीत सिंह टूर्ण, असंध मंडल अध्यक्ष राम अवतार जिंदल, मंडल महामंत्री विनय राणा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रणदीप राणा, सुरेन्द्र अरडाना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *