September 19, 2024

करनाल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद की धर्मपत्नी रेखा आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश के लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। जनता ने जिस तरह भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास जताया है भाजपा उस विश्वास पर खरा उतरेगी। जनता ने करनाल में तीसरी बार कमल खिलाने का मन बना लिया है।

करनाल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद की धर्मपत्नी रेखा आनंद ने सोमवार को प्रचार अभियान के तहत भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ५ अक्तूबर को अधिक से अधिक मतदान करके भाजपा को विजयी बनाएं। जनता ने विश्वास दिलाया कि करनाल में एक बार फिर से कमल खिलेगा।

रेखा आनंद ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका पूरा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देकर बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर पूरी तरह से बदल दी है।

उसी तरह हरियाणा के सीएम रहे और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में विकास की गंगा बही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि विकास को आगे बढ़ाने के लिए 5 अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं और विकास को गति देने में अपना सहयोग दें।

रेखा आनंद ने गांव पूंडरक के शिव मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राजेन्द्र गुज्जर, विनोद गुज्जर, संजय गुज्जर, आर्यन पांचाल, अभिषेक गौरसी, आशु, सतपाल गुज्जर, सोनी कुमार, करेशन नंबरदार, रकम सिंह व बृजपाल सहित, ईतिन पांचाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *