September 19, 2024

माताओं व बहनों का प्यार और आशीर्वाद इतनी बड़ी संख्या में जिस भाई को मिल जाए उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती। यह कहना है शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा का। राज्य मंत्री सुभाष सुधा रविवार को थानेसर के एक निजी होटल में आयोजित किए गए महिला सम्मेलन मैं पहुंची हजारों की संख्या में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर माता बहनों के आगे नतमस्तक होकर उन्होंने अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा और महिलाओं को भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से उनमें जोश भी भरा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं के विकास के लिए करवाई गई जनकल्याणकारी  नीतियों का व्याख्यान किया। राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने ही बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था।

यह नारा न केवल पार्टी के द्वारा पूरा किया गया बल्कि इसके कई लाभदायक और विश्वसनीय परिणाम भी मिले।उन्होंने बताया कि भ्रूण हत्या सबसे पहले जहां सभ्य समाज पर एक कलंक था वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस कलंक को खत्म किया। पहले जहां 1000 लड़कों के पीछे 600  लड़कियां जन्म लेती थी वहीं उनकी सरकार बनने के बाद यह आंकड़ा 927 पर पहुंच गया है जो कि अपने आप में एक गरव की बात है और बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक करता है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को पढ़ने के लिए जहां कई स्कूलों को अपग्रेड कराया जिनमें मुख्य रूप से गांव हथीरा में, थानेसर शहर के बाजार में सब्जी मंडी के पास स्कूल को व गांव भिवानी खेड़ा में भी स्कूल अपग्रेड कराया। इसके अलावा खेडी रामनगर व गांव पलवल में बेटियों के लिए कॉलेज खोले गए जिसमें हजारों बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं और देश का प्रदेश का व अपने कुरुक्षेत्र का नाम ऊंचा कर रही है।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का हाथ जिसके सिर पर होता है वह व्यक्ति कभी भी हार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र की बात करें तो जहां पहले सिविल अस्पताल की हालत खराब थी लेकिन उन्होंने उसको एसी अस्पताल बनाकर और सभी डॉक्टरों की नियुक्ति कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पूरा कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *