September 19, 2024

करनाल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता के समर्थन और आशीर्वाद से प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी और करनाल में कमल खिलेगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष का नतीजा है कि भाजपा पूरे देश की लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

करनाल में पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं वह पिछले कई दशकों में नहीं हुए। जगमोहन आनंद शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा कार्यालय में करनाल विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर जगमोहन आनंद को बधाई देने पहुंचे लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे उन्हें करनाल से विधायक बनाएंगे।

जगमोहन आनंद ने कहा कि वह जनता के विश्वास और उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। करनाल में विकास कार्यो को थमने नहीं दिया जाएगा। पिछले दस वर्षो में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यो की झड़ी लगी है।

जिस तरह से मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के विधायक के रूप में जनता की सेवा की है। वह भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए करनाल के विकास कार्यो को गति देने का काम करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद गिन्नी विर्क, पूर्व पार्षद रजनी परोचा, पूर्व पार्षद भूपेंद्र नौतना, प्रवीन लाठर, जेबीडी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष भारत भूषण कपूर, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा, पूंडरक से देवेंद्र गुज्जर, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, गांव डबरी से सरदार रविंद्र सिंह, सरदार कश्मीर सिंह पाल नगर, राकेश कुमार पाल नगर, बब्बू राम पाल नगर, श्रवण कुमार, सुरेश कुमार, युवा नेता विनय पोसवाल, विकास कांबोज आरके पुरम, संदीप गर्ग, मांगे राम एडवोकेट, संदीप शर्मा, सुरेंद्र लोधी व मोहन लोधी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *