September 19, 2024
अम्बाला शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी असीम गोयल आगामी 9 सितंबर को सुबह लगभग 9:30बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बात की जानकारी शुक्रवार को खुद असीम गोयल ने विधानसभा अंबाला शहर के त्रिदेव सम्मेलन में दी। बता दें कि चुनावों के मद्देनजर भाजपा द्वारा अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र का त्रिदेव सम्मलेन आयोजित किया था। जिसमें असीम गोयल ने मुख्य रूप से शिरकत की ।
इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं अंबाला जिला विधानसभा चुनाव के प्रवासी प्रभारी सिकंदर कुमार भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर असीम गोयल का कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा मण्डल अध्यक्षों व पार्षदों ने असीम गोयल को पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असीम गोयल ने कहा कि पार्टी ने लगातार तीसरी बार जो उन पर विश्वास जताया है यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है। असीम गोयल ने अपना टिकट सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई एक एक कार्यकर्ता और शहरवासी की है कि उन्होंने अंबाला को विकास के पथ पर यूंही निरंतर गति देनी है। असीम गोयल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 30 दिन चुनावी रण में पूरी ताकत झोंक दें।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, अंबाला शहर प्रभारी कर्मचंद गोल्डी सैनी, शहर मण्डल अध्यक्ष अमन सूद,बलदेव नगर मण्डल अध्यक्ष रामचन्द्र सैनी,दुर्गा नगर मण्डल अध्यक्ष हरीश शर्मा,जनसुई मण्डल अध्यक्ष सोमनाथ,बलाना मण्डल अध्यक्ष गुरजंट सिंह,दिनेश लदाना,जसविंदर उगाडा,पूर्व मेयर रमेश मल,पार्षद मनीष आंनद,हितेश जैन,यतिन बंसल,अर्चना छिब्बर,शोभा पुनिया,पिंकू सूद,गुरप्रीत सिंह शाना,सुंदर ढींगरा,संजीव गोयल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीनू गर्ग,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *