September 19, 2024

हरियाणा में मानसून लगातार एक्टिव है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। अगले 3 घंटों में चंडीगढ़, एसएएस नगर, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, जींद, करनाल, पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

एक हफ्ते से लगातार बारिश होने और मानसूनी हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट आई है। 24 घंटों में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

कहां हुई कितनी बारिश

हरियाणा में 13 जिले ऐसे रहे, जहां 24 घंटे में झमाझम बारिश हुई। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। कई इलाकों में घंटों बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा बारिश अंबाला में में हुई, यहां 15.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 7.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

रोहतक में 4.0, कुरुक्षेत्र में 1.5 एमएम, बारिश हुई। इन जिलों के अलावा जींद, रोहतक, कैथल में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला, यहां भी कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *