September 19, 2024
 हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यह दावा अंबाला शहर में हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने किया।
बता दें कि असीम गोयल बूथ चलो कार्यक्रम के तहत वार्ड 7 की भगवान श्री वाल्मीकि बस्ती में स्थित बूथ नम्बर 163 पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश वासियों से मन की बात की। अंबाला शहर में हरियाणा प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर पीएम के मन की बात को सुना। बता दें कि रविवार को परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल वार्ड नम्बर 7 की भगवान श्री वाल्मीकि बस्ती में स्थित बूथ नम्बर 163 पर पहुंचे थे।
जहां कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। अंबाला में भी तीसरी बार कमल खिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह मन की बात कार्यक्रम बड़ा प्रेरणादायक होता है। इसमें देश के कोने कोने से प्रतिभाओं को खोजकर उनके बारे में बताया जाता है। इसके साथ ही मंत्री असीम गोयल ने बताया कि भाजपा जबरदस्त तैयारी के साथ चुनाव में उतरी है।
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और अंबाला में भी कमल खिलेगा। इस दौरान पूर्व मेयर रमेश मल,स्थानीय पार्षदा मोनिका मल,मण्डल अध्यक्ष अमन सूद,सुंदर ढींगरा,दीपक बिड़लान, अतुल बिडलान,संजीव गोयल टोनी सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *