September 20, 2024

शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को शिवाजी स्टेडियम से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि हम उन असंख्य शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने भारत वर्ष को आजादी दिलवाने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

देश के ऐसे वीरों को शत-शत नमन है। नमन है ऐसी माताओं को जिन्होंने अपने बेटों को देश की सीमाओं की रक्षा के लिए भेजा हुआ है।  उन्होंने नीरज चौपड़ा द्वारा पैरिस ओलंपिक में मेडल जीतने पर उसके परिवारजनों को बधाई दी।

यह तिरंगा यात्रा शिवाजी स्टेडियम से प्रारंभ होकर माडल टाऊन स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। यात्रा में अनेक स्कूलों के हजारों के संख्या में बच्चों ने भागेदारी की। यात्रा को व्यवस्थित करने को लेकर पुलिस बल  तिरंगा यात्रा के साथ-साथ चल रहा था।

विधायक ने अपना एक संस्मरण तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों के समक्ष भी रखा।  विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना विकसित भारत का सपना है। इसकों लेकर पूरे देश में विकास किया जा रहे है विकास के नये-नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं।

प्रदेश मे इस कड़ी में किसानों को, महिलाओं को युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवा करके देश को विकसित भारत की श्रेणी में लाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि आजादी के अमृत काल में लिया गया यह सपना 2047 तक जरूर पूरा होगा क्योंकि 2047 में भारत को आजाद हुए 100 वर्ष पूर्ण हो चुकें होंगे। जब हम आजादी का सौंवा साल मना रहें होंगे तो उस वक्त देश पूरी तरह से विकसित हो चुका होगा।

यात्रा में जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने स्कूली विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है। हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पता होना चाहिये। जिसे देश के युवा जागृत है उस देश को विकसित होने से कोई भी नहीं रोक सकता।

उन्होंने देश के झंडे के महत्त्व पर प्रकाश डाला और उसे सम्मान में निकाली जा रही यात्रा के लिए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने देश के तिरंगे को लेकर देश  भक्ति की कविता भी स्कूली बच्चों के समक्ष रखी।

शिक्षा विभाग द्वारा शिवाजी स्टेडियम से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों के अलावा शहर के गण मान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। यह यात्रा माडल टाऊन के क्षेत्र से होती हुई रामलाल चौक पर स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई।

यात्रा में भाग लेने वाले लोगों वा स्कूली बच्चों में विशेष उमंग व उत्साह था। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता व वंदे मातरम का जय घोष कर रहे थे। हर चौराहे पर लोगों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया था।

इस मौके पर  पूर्व सांंसद संजय भाटिया के बेटे चांद भाटिया व विधायक प्रमोद विज के बेटे राहुल विज ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल लोगो को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *