September 20, 2024

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पूरा हरियाणा आज बदलाव की तरफ देख रहा है। बीजेपी भाई को भाई से लड़वाने वाली पार्टी है। हरियाणा की आबादी 2 करोड़ 86 लाख है। इसमें से 1 करोड़ 81 लाख गरीबी रेखा से नीचे है।  हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है।

जिसकी वजह से युवा अपराध के रास्ते पर चल पड़ा है।  हरियाणा का नौजवान नशे के कारोबार में उलझ गया है। नशे के कारोबार के कारण 22 में से 16 जिले रेड जोन घोषित कर रखे हैं। प्रदेश में महिलाएं गायब हो जाती हैं, अकेले पलवल की 232 महिलाएं गायब हो चुकी हैं।

गोलियां चलाकर और पर्चियां फेंककर फिरौती मांगी जाती हैं। सरेआम हत्याएं कर दी जाती हैं। प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं दिल्ली में ईमानदार सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बदल दिया। उन्होंन दिल्ली में बेहतरीन स्कूल बनाए। चार लाख से ज्याद बच्चों ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों मे दाखिल हुए। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी भारत आती है तो दिल्ली के स्कूल देखती है।

उन्होंने अमेरिका में जाकर कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था को बदलना है तो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से सीखो। अरविंद केजरीवाल ने अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, 24 घंटे मुफ्त बिजली और पानी, महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया।

देश के प्रधानमंत्री मोदी ने तानाशाही हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। इससे पहले सतेंद्र जैन को जेल में डाल दिया, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। संजय सिंह को जेल में डाल दिया।

क्योंकि वो डरते हैं कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब को विकसित कर दिया। मनीष सिसोदिया को जमानत देकर सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा है। बहुत जल्दी अरविंद केजरीवाल भी हम सबके बीच होंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में केजरीवाल की गारंटी लॉन्च की है। हरियाणा में भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलेगी, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा, 18 वर्ष से उपर हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा और युवाओं को 100% रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा पहले आम आदमी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं ने दिल्ली को बदला, उसके बाद पंजाब में बदलाव की क्रांति चली। अब आम आदमी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता हरियाणा को बदलने का काम करेंगे, इस तानाशाह सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *