September 20, 2024
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र में बेसहारा गाय द्वारा टक्कर मारकर महिला की मौत के विरोध में  भारतीय किसान यूनियन  के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन करने पर उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की कड़ी निंदा की है ।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि मुकदमा तो प्रशासन लापरवाह अधिकारियों व थानेसर  के विधायक एवं  हरियाणा के राज्य मंत्री सुभाष सुधा के विरुद्ध दर्ज किया जाना चाहिए। 

जिनकी लापरवाही से इस महिला की मौत हुई है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ) कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमे रद्द करने की मांग की है।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि गत दिवस पटेल नगर में बेसहारा गाय द्वारा एक महिला को पटक पटक कर मार दिया गया। प्रशासन की इस लापरवाही के  खिलाफ शहर वासियो  में गहरा  रोष है। 
जिस एरिया में महिला रहती है वह नगर परिषद की वर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा का वार्ड है और थानेसर से विधायक सुभाष सुधा हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री हैं।

मंत्री महोदय और प्रशासन रोज दावे करता है कि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर नहीं घूमने दिया जाएगा।  लेकिन कुरुक्षेत्र की सड़को पर भारी संख्या में पशु घूमते रहते है ।
जिस कारण हादसा होने से  अनेक लोगो की मोत हो चुकी है। अनेक लोगों की टांग और बाजू भी टूट चुकी है लेकिन प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *