September 19, 2024

विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि केंद्र सरकार आम बजट 2024-25 विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट स्वागत योग्य है। इससे हर वर्ग लाभान्वित होगा।

विधायक कल्याण ने कहा कि जनता के सहयोग व आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है और नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान देश में जो अभूतपूर्व विकास करवाया है उसी का परिणाम है कि जनता प्रधानमंत्री के कार्यों से खुश है। इतना ही नहीं विदेशों में भी भारत देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि  पहले हिंदुस्तान विदेशों की सुनता था और अब पूरी दुनिया भारत देश को सुन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश दुनिया के अंदर पांचवी अर्थ शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है और अब तीसरी शक्ति बनने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और समृद्धि के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश भी विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश के अंदर सरकार द्वारा व्यवस्था परिवर्तन का काम किया गया।

सरकारी नौकरियां पारदर्शिता के आधार पर बिना पर्ची बिना खर्ची के दी गईं। ऑनलाइन व्यवस्था के कारण आज पात्र व्यक्तियों को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *