October 5, 2024

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में प्रातः के समय आज जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने करनाल प्रवास के दौरान कल देर रात्रि भी 11 बजे तक विश्राम गृह में लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना और समाधान किया।

मुख्यमंत्री की कार्यशैली आम जनता के दिलो-दिमाग पर गहरी अमिट छाप छोड़ रही है। वह जिस शालीनता के लिए जाने जाते हैं, उससे भी बढ़कर जनता की शिकायतों को बड़ी गंभीरता से सुनते हैं और उनका मौके पर ही निवारण करने का प्रयास करते हैं।

मुख्यमंत्री न केवल जिलों में अपने दौरे के दौरान जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं बल्कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर भी हजारों लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं, जिसकी चर्चा आज हर वर्ग के लोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली को लेकर आम जनता में विश्वास बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चंडीगढ़ भी पहुंच जाते हैं।

इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, ओएसडी संजय बठला तथा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *