April 21, 2025
af3d3477-bae3-4da8-9d3a-00b17eb83961

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने प्रवास के दौरान देर रात्रि भाजपा नेता जगमोहन आनंद के बेटे की शादी में शामिल हुए और वर-वधु सम्राट व तापसी को स्नेह भरा आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने वर-वधु को जीवन की नई शुरूआत के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दी। इस शादी समारोह में हरियाणा प्रदेश के कईं मंत्रियों, विधायकों, सांसदों तथा शहर के लोगों ने भी वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया।

इनमें शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक शमशेर सिंह गोगी, विधायक धर्मपाल गोंदर, भाजपा जिलाध्यक्ष योेगेंद्र राणा, जिला महामंत्री सुनील गोयल, पूर्व विधायक स. बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी तथा भाजपा नेता सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *