October 6, 2024

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने देर सांय महिला पुलिस थाने का निरीक्षण किया और वहां पर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने निरीक्षण के बाद बताया कि महिला थाना का कार्य संतोषजनक पाया गया और महिला उत्पीड़न से संबंधित कोई मामला लंबित नहीं है। इस मौके पर डीएसपी मीना तथा एसएचओ सतविंद्र कौर मौजूद रहीं।

सोनिया अग्रवाल ने थाना इंचार्ज को निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों पर प्राथमिकता से सुनें और तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाए। बार-बार चक्कर न कटवाएं। उन्होंने साफ-सफाई पर भी बल देते हुए कहा कि पुलिस थाने के अंदर स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाए तथा स्वच्छ पेयजल की भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इतना ही नहीं, महिलाओं की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए जिला मुख्यालयों पर महिला थाना भी खोले गए हैं।

इन महिला थानों को स्थापित करने का उद्देश्य है कि महिलाएं नि:संकोच होकर अपनी बात महिला पुलिस कर्मचारियों के समक्ष रख सकें और उनको न्याय मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *