October 5, 2024

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ.  संदीप पाठक ने कहा कि यदि किसी के मन में भी ये संदेह है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव कैसे लड़ेगी? तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी दुनिया देखेगी।

आज से पहले ऐसा द्वंद्व ना पहले कभी हुआ होगा और ना ही कभी होगा। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी 6500 गांवों में बदलाव जनसंवाद सभा कर चुकी है।

इन सभाओं में एक ही चीज निकल कर सामने आ रही है कि इस बार बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत अद्भुत और अभूतपूर्व होने वाला है। आने वाली 20 जुलाई को एक टाउन हॉल होगा, जिसमें हरियाणा के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लॉन्च किया जाएगा।

इसके बाद आम आदमी पार्टी बहुत जल्द विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभाओं में सीधे तौर पर जीत दर्ज की थी।

कुछ मार्जिन से ही हम उस चुनाव में रह गए थे। जिस ताकत से कुरुक्षेत्र का चुनाव लड़ा गया था उसी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी हर विधानसभा, हर गांव और हर बूथ पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि आज लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करके दिखाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महज दो साल के सफर में काम करके दिखाया।
युवाओं को अब तक 43 हजार सरकारी नौकरियों दी जा चुकी हैं। जहां पर एक भी मामले रिश्वत और पेपर लीक का नहीं हुआ। दिल्ली का मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन रहा है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी का और बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा का माडल शामिल है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अनुकरणीय काम करके दिखाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी हिंदुस्तान आती है तो अरविंद केजरीवाल का स्कूल देखती है।

इसलिए हरियाणा की जनता ने अपने लाल के लिए नारा दिया है कि “बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल”। इस नारे के साथ आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस समय जो देश की हालत कर रखी है।
खट्टर साहब का इंजन बदलकर सैनी साहब का इंजन लेकर आए हैं। लेकिन जनता सब जानती है वो से चुनाव में इनको जवाब देगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से से चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *