September 23, 2024
हरियाणा के शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने करनाल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं के निवास स्थान पहुंचकर हालचाल जाना और जलपान किया।
इस मौके पर पार्टी मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान देती है और बड़े से बड़े पद से नवाजा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नायब सिंह सैनी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर एक मिसाल कायम की गई है।
हरियाणा के इतिहास में आज तक किसी भी विपक्ष के राजनीतिक दल ने बीसी वर्ग से मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है।

मंत्री सुभाष सुधा का करनाल आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल पर योगेंद्र राणा द्वारा स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता सरेश जागलान, गौरव खुराना और विजय बतरा के घर जाकर उनसे मुलाकात करके हालचाल जाना और उनके घर जलपान किया।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आम नागरिकों के हित, सुख सुविधाओं को जहन में रखकर ही योजनाएं तैयार कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की सरकार ही हर वर्ग का भला कर सकती है।

बॉक्स: मंत्री सुभाष सुधा ने पूर्व नगर पार्षदों की ली बैठक, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मंत्री सुभाष सुधा ने पूर्व नगर पार्षदों की बैठक ली तथा उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के विकास में नगर पार्षदों का अहम योगदान होता है।

ऐसे में जनहित से जुड़ी हुई समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाएं और उनका समाधान करवाएं। अगर कहीं पर सुनवाई न हो, तो इसकी सूचना मुझे दें। मंत्री ने इस मौके पर आम जनता की शिकायतें भी सुनीं और उनका समाधान किया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने स्वागत किया और नगर निगम के माध्यम से करवाए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता सहित सभी नगर पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *