September 22, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दोपहर एक बजे चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहेंगे।

इसमें हरियाणा में विधानसभा चुनावों  में प्रचार और आगामी रणनीति को लेकर घोषणाएं की जाएगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्ण रूप से तैयार है।

सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिले वोटों के आधार पर सभी नेताओं के हौंसले बुलंद हैं।

प्रदेश के हर गांव और वार्ड में बदलाव जनसंवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी का हरेक कार्यकर्ता प्रदेश के पांच हजार से ज्यादा गांवों और एक हजार से ज्यादा वार्डों में जाकर जनता के बीच आम आदमी पार्टी की नीतियों को ले जाने का काम कर रहा है। जल्द ही लोकसभा स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी।

इस प्रेसवार्ता में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार कार्यक्रम की रूपरेखा और जरूरी घोषणाएं की जाएंगी। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरा मजबूत विकल्प है।

दिल्ली और पंजाब में हुए बदलावों के बाद हरियाणा की जनता भी अरविंद केजरीवाल के विचारों पर चलने के लिए तैयार है। इसी तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनावों को मजबूती से लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *