October 6, 2024

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष का ब्यान मुंगेरी लाल के हसीन सपनों जैसा है और शायद वे हाल ही में लोकसभा चुनाव में हरियाणा की लोकसभा सीटों पर हुई करारी हार भूल गए है।

जैन ने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा की भाजपा सरकार से परेशान है जिसका आभास भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को लग गया था जिसके कारण उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदल दिया लेकिन मुख्यमंत्री बदलने से पिछले साढ़े नौ साल में मनोहर सरकार द्वारा किए गए कृत्यों को प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगी।

भाजपा द्वारा पिछले साढ़े नौ साल में जो गड्ढे प्रदेश के तीन करोड़ जनता के लिए खोदे उन्हे मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को कोई लाभ नहीं होगा क्योंकि प्रदेश का हर वर्ग का व्यक्ति  भाजपा सरकार की नीयत और निति से परेशान है।

इस समय लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार देखकर प्रदेश सरकार रेवड़ियां बांटने पर लगी है लेकिन प्रदेश की जनता बहुत समझदार है और इनके साढ़े नौ साल में किए गए कृत्यों को माफ नहीं करेगी और इनके किए गए  पापो के लिए इन्हे सत्ता से बाहर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *