October 5, 2024

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट, मैनिफेस्टो कमेटी के मेम्बर व हरियाणा कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने प्रेसवार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा द्वारा आयोजित प्रदेश के शहरी इलाकों में जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह से निकाली जा रही पदयात्रा के विषय में जानकारी दी।

रोहित जैन ने कहा कुमारी सैलजा का अम्बाला पहुँचने पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जायेगा। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर पदयात्रा का प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक अम्बालावासी इस यात्रा का हिस्सा बने और इस संवेदनहीन सरकार को चलता किया जा सके।

रोहित जैन ने कहा हरियाणा में निकाली जाने वाली पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, सोलिड सीवरेज सिस्टम, बरसाती पानी की निकासी न होने जैसे मुद्दों को उठाना है। परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां अोर एनडीसी इन दिनों शहरवासियों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं।

हर दूसरा परिवार ए‌नडीसी, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र के जंजाल में उलझा हुआ है। प्रोप्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करवाना आमजन के लिए टेढी खीर साबित हो रहा है, जिसके चलते जनता में रोष बना हुआ है। रोहित जैन ने कहा अम्बाला शहर में विभिन्न प्रकार की समस्याएं हमेशा बनी रहती हैं।

जिसमें बरसाती नालों की सफाई व्यवस्था का दुरुस्त न होना जिसकी वजह से हल्की बारिश में ही शहर के बहुत से क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनती है। पूरे शहर में बेसहारा पशुओं की भरमार है जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाऐं हो रही है। लोगों को जान माल की हानि हो रही है।

अम्बाला शहर नगर निगम क्षेत्र में करोड़ो रुपया खर्च होने के बावजूद सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सोलिड वेस्ट की प्रोपर डिस्पोजल न हो रही है। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है। लगभग एक दर्जन प्रोजेक्ट जिनमें जनता की खून पसीने की कमाई के करोड़ो रुपये लगे है वे सालों साल से अधूरे पड़े है।

देखभाल के अभाव में पार्कों और कम्युनिटी सेंटरों के हालात बदहाल हो रहे हैं। रोहित जैन ने बताया पदयात्रा के जरिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व विपक्ष के नेता राहुल गांधी का संदेश हर शहरी मतदाता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए जन विरोधी फैसलों और कुशासन के बारे लोगों को विस्तार से बताया जाएगा।

सड़क से लेकर सदन तक संविधान बचाने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की कांग्रेस की मुहिम जारी रहेगी। प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण चुघ, जिला सेवा दल प्रधान कुलदीप सिंह गुल्लु, जिला पंचायती राज अध्यक्ष सुरजीत सिंह पंजोखरा, डीएनटी प्रदेश अध्यक्ष अशोक बरतिया, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सूरज रश्मि शर्मा, आशीष टक्कर, किरण राणा, राम कुमार खैरा, रोहित गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *