July 7, 2024

विधायक हरविंद्र कल्याण ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें पेड़ लगाने के बाद उसको बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करनी है। पर्यावरण  के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका है।

विधायक ने कहा कि पर्यावरण के असंतुलन के कारण आज वातावरण में तापमान काफी बढ़ रहा है। अब 50 डिग्री से ज्यादा तापमान भी देखने को मिलता है। इसी संतुलन को बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने इस अभियान की शुरुआत की, जो 6 जुलाई तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि जब भी गर्मी अधिक होती है तो हम पहाड़ों की तरफ रूख करते हैं, वहां पर अधिक पेड़-पौधे होने के कारण गर्मी का प्रभाव कम होता है। हरविंद्र कल्याण ने संकल्प लेते हुए कहा कि हमें अपने जन्मदिन सहित अन्य सामाजिक समारोह में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का कार्य करना चाहिए। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।

विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो काम पिछले 10 सालों में करवाए हैं, इससे पहले की सरकारों ने कुल मिलाकर भी उतने विकास कार्य नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि जब रास्तों पर नजरें डालते हैं तो चारों तरफ नेशनल हाईवे, ग्रीन कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे नजर आते हैं।

रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने के अलावा देश को वंदे भारत जैसी ट्रेनें दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वो केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार के कामों का घर-घर तक प्रचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *