July 6, 2024

प्रदेश के मुख्यमंत्री और करनाल की जनता के आशीर्वाद से करनाल के विधायक बने नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी शनिवार से करनाल में धन्यवादी दौरे करेंगी। करनाल की जनता ने नायब सिंह सैनी को जो मान सम्मान दिया और जो विश्वास जताया और जो आशीर्वाद दिया उसके लिए सुमन सैनी करनाल की जनता का आभार व्यक्त करेंगी और कार्यकर्ताओं के घर पर अभिवादन दस्तक देंगी।

सफल आयोजन को लेकर धन्यवाद समारोह आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजन समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, सीएम के ओएसडी संजय बठला, पूर्व सीएम मीडिया कोर्डिनेटर एवं कुरुक्षेत्र भाजपा प्रभारी जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री सुनील गोयल, करनाल जिला आईटी सेल प्रमुख विकास कथूरिया व शीशपाल राणा उपस्थित रहे।

योगेंद्र राणा ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने दिन रात एक करके करनाल की जनता से जो आशीर्वाद मांगा था। जनता के उसी आशीर्वाद से करनाल फिर सीएम सिटी बना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से विधायक बने। विधायक बनते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के साथ-साथ करनाल में विकास को पंख देने में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *