July 7, 2024

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की शुरुआत कुरुक्षेत्र लोकसभा से होगी। उनका प्रयास है कि कुरुक्षेत्र कैथल दोनों जिले ऐसे हों। जो विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में सबसे पहला कदम रखें।

          सांसद नवीन जिंदल कलायत के महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र में पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश ढांडा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनता का धन्यवाद करने पहुंचे थे। सांसद जिंदल ने कहा कि लोकतंत्र भारत की खूबसूरती है इसलिए वोट जात पात देखकर नहीं, बल्कि काबलियत देखकर करना चाहिए।

पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि पूरे विश्व में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है। जो साधारण कार्यकर्ता को ऊंचे मुकाम तक पहुंचा सकती है। इसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी है।

जो जमीनी स्तर से उठकर इतने बड़े मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जीत के बाद वे लोगों का धन्यवाद करने गांव-गांव जाएंगे और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

          नवीन जिंदल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को भी दूर करवाना उनके एजेंडे में शामिल है। वे किसान संगठनों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को समझना चाहते हैं ताकि समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया जा सके।

इसके लिए वे कृषि विशेषज्ञों से राय भी लेंगे कि कैसे कृषि व्यवस्था को लाभदायक बनाने की दिशा में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया की फसल चफ् में बदलाव लाकर मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाएं।

सरकार भी मोटे अनाज की पैदावार के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके साथ-साथ पशुपालन के क्षेत्र में सुविधा मुहैया कराने के लिए भी संबंधित विशेषज्ञों एवं अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *