April 21, 2025
4267d989-96ed-4082-9ea8-039349326cbf

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के तहत चलाए जा रहे एक विद्यार्थी, एक वृक्ष रोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश भी दिया।

इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा, राज्यमंत्री सुभाष सुधा, राज्यमंत्री महीपाल ढांडा सहित अन्य मेहमानों ने भी पौधारोपण किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखना हम सबका दायित्व है, धरा पर जितने पौधे लगेंगे, उससे धरती हरी-भरी होगी और पर्यावरण साफ-सुथरा होगा। हमें जहां अधिक से अधिक पौधे लगाने है, वहीं उसका सरंक्षण भी करना है। उन्होंने सभी से कहा कि वे इस अभियान में आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक विद्यार्थी, एक वृक्ष रोपण अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करे। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों का यहां पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *