July 4, 2024
कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 7 जुलाई को साइबर सिटी में होने वाला धन्यवाद प्रोग्राम होगा ऐतिहासिक-जितेंद्र कुमार भारद्वाज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे शिररक्तप्रदेश अध्यक्ष उदय भान और गुड़गांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे राज बब्बर भी रहेंगे मौजूद
आगामी 7 जुलाई को गुरुग्राम में होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है | इसको लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने गुड़गांव के कमान सराय में स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में आगामी 7 जुलाई को गुड़गांव में होने वाले कांग्रेस पार्टी के धन्यवाद समारोह की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कांग्रेस के संगठन का गठन के सवाल पर कहा की कांग्रेस Cadre Based पार्टी नही है बल्कि Issue बेस्ड पार्टी है। हम देश और जनहित में मुद्दों और विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे है। हमारा हर कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष और संगठन सचिव महासचिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *