July 4, 2024

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत करनाल शहर में 21 से 30 जून तक चलाए गए मेगा सफाई अभियान के दौरान करीब डेढ दर्जन खाली मैदान, जोहड़, पार्क, सड़कों तथा नहर किनारे पर साफ-सफाई की गई।

नगर निगम करनाल की ओर से बड़े जोर-शोर से अभियान चलाया गया। इस दौरान रौजाना शहर के विभिन्न ईलाकों में स्वच्छता गतिविधियां चलाई गई। आई.ई.सी. गतिविधियों के तहत नागरिकों को जागरूक भी किया गया। यह जानकारी अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतिम दिन रविवार को सेक्टर-13 की श्री राम वाटिका तथा उसके आस-पास क्षेत्र एवं सड़कों तथा गलियों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान 1 ट्राली पॉलिथीन व आर.डी.एफ. निकला।

इसी प्रकार शनिवार को एच.एस.वी.पी. क्षेत्र पुरानी तहसील मार्किट में खाली प्लॉट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान 3 ट्राली मिक्स कचरा उठाया गया। शुक्रवार को चांद सराय स्थित मंदिर के आस-पास मैदान में सफाई अभियान के तहत साफ-सफाई की गई और 2 ट्राली वेस्ट उठाया गया।

इनके अतिरिक्त गुरूवार को शहर के कर्ण पार्क में सफाई अभियान के तहत साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम द्वारा पार्क में सैर कर रहे लोगों व योगा कक्षा लगा रहे लोगों को सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के तहत जागरूक किया गया। सभी से पार्क को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की गई।

उन्होंने बताया कि मेगा सफाई अभियान में शहर की सामाजिक संस्थाओं, निवासी कल्याण संघ, गैर सरकारी संगठन तथा स्वयं सहायता समूह का भी अच्छा-खास योगदान देखने को मिला। इनके अतिरिक्त शहरवासी भी अभियान में शामिल हुए और अपने शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग किया।

अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सभी शहर वासियों से अपील करते कहा है कि सफाई अभियान एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के व्यवहार से जुड़ी दिनचर्या है। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की भागीदारी स्वच्छता कार्यक्रमों को ओर मजबूती प्रदान करती है।

उन्होंने शहरवासियों का आह्वान किया है कि वे स्वच्छता को अपने व्यवहार में शामिल रखें और इसे जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएं। उन्होंने कहा कि करनाल शहर ने पहले भी स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजो में राष्टï्रीय स्तर पर उल्लेखनीय रैंकिंग हासिल की है।

इस बार भी नगर निगम अनेक प्रकार की गतिविधियां चला रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस बार के नतीजे पहले से अधिक बेहतर होकर सामने आएं, जिसमें करनाल देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हो सके।

मेगा सफाई अभियान में सहायक सफाई निरीक्षक गुलाब सिंह, वार्ड 10 के पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार, एजूकेशन हैल्थ एंड एन्वायरमेंट सोसाईटी के सदस्य संदी लाठर एवं उनकी टीम के अतिरिक्त दिनेश गुलाटी, दीपक गुप्ताा, राजेश शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम से ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, मोटीवेटर कुलदीप, मोहिन्द्र व दीपमाला, सभी स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक तथा बीट अनुसार दरौगा व सुपरवाईजर तथा सफाई कर्मियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *