July 4, 2024

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज के दिशा-निर्देशानुसार शाहपुर में गठित की गई चुनाव समिति ने सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह को भाजपा वार्ड नंबर 21 का प्रधान तथा अनूप सैनी को सह प्रधान नियुक्त किया है। इसके अलावा नए कार्यकर्ताओं की भी नियुक्ति की गई।

दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शुक्रवार प्रात: पूर्व मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंच उनसे आर्शीवाद लिया। इस मौके पर भाजपा नेता सुरजीत सिंह, लेखराज सैनी, दलेर सिंह, त्रिलोचन सिंह, रणजीत सिंह, हरदेव सिंह, निरंजन सिंह, बलजिंद्र सिंह, रणधीर सिंह, मुनीष कुमार, भगवान दास, जॉनी, बलजिंद्र पाल, गुरदयाल सिंह, जगदेव सैनी, वरिंद्र कुमार, बलदेव पंच, जगदीश सैनी, बलकार नंबरदार, पवन अरोड़ा, हरनेक सिंह, मलकीत मित्ता, जनरैल सिंह व अन्य मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को आर्शीवाद देते हुए उन्हें पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शाहपुर में इस समय करोड़ों रुपए की लागत से ढेरों विकास कार्य करवाए गए हैं जिसका आज जनता को लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *