July 3, 2024

हरियाणा के स्थानीय शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अधिकारी तय समय सीमा के अंदर काम को पूरा करे तथा किए जा रहे कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, अगर विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही पाई गई तो सम्बन्धित के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट से ज्योतिसर तक की सडक़ का कार्य शुरू करने उपरांत उपस्थित अधिकारियों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सडक़ लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही है तथा इस सडक़ पर करीब 17 करोड़ 51 लाख रुपए खर्च होंगे और जल्द से जल्द इस सडक़ का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार शहर के लाखों लोगों को सहूलियत देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए है। इन फैसलों से लोगों का जीवन सहज होगा और नगर निकायों से संबंधित कार्यो के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सबसे बड़े लाल डोरा सम्पत्ति का भी हल निकाला है। अब लाल डोरा भू-मालिक को स्वयं सत्यापित शपथ पत्र देना होगा, जिससे उन्हें समपति बेचने का अधिकार मिल जाएगा।

उन्होंने ज्योतिसर के लोगों को कहा कि इस सडक़ के बनने से आप सभी को फायदा होगा तथा यातायात से सम्बन्धित परेशानियां भी दूर होंगी। प्रदेश सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए है।

इस सरकार ने शहर और गांवों में सम्मान रूप से विकास कार्य करवाएं है और समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का काम किया है।  इस अवसर पर मोहन लाल साहू, दिलावर सैनी, सतीश राणा, विक्की, जयंत पांचाल, दिलेर शर्मा, यशपाल नारंग, विश्वकांत शर्मा, राजकुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *