July 4, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर के प्रधान पवन गर्ग के सुपुत्र नीशू गर्ग व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीबी करतार कौर के पति सरदार रविंद्र सिंह गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

गत्त देर सायं को मुख्यमंत्री नायब सिंह देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर के प्रधान पवन गर्ग के सुपुत्र नीशू गर्ग व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीबी करतार कौर के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रधान पवन गर्ग व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीबी करतार कौर सहित दोनों परिवारों के परिजनों के साथ दुख साझा किया और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर के प्रधान पवन गर्ग के सुपुत्र नीशू गर्ग व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीबी करतार कौर के पति सरदार रविंद्र सिंह गिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गहरी वेदना हुई है।

परिवार के किसी सदस्य का निधन उस परिवार के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। परिवार के लोगों को इनके जाने से काफी क्षति होती है। इन दोनों परिवारों पर जो दुख की घड़ी इस समय आई है परमात्मा इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

परम पिता परमात्मा इन दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के लोगों को दु:ख सहन करने की शक्ति दे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी व सुल्तान सिंह अजराना ने भी परिवार के सदस्यों के साथ दु:ख साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *