April 11, 2025
86753435435
अवैध कार्यों में लिप्त नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी उर्फ की नौ संपत्तियों पर सोमवार को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। अधिकतर संपत्तियां व्यावसायिक कार्यों के लिए अवैध रूप से बनाई हुई थी। नगर निगम इस बारे आरोपी काला कबाड़ी को कई बार नोटिस जारी किया था।
सोमवार को निगमायुक्त आयुष सिन्हा व एसपी गंगाराम पूनिया के निर्देशों पर डीएसपी राजेश कुमार, एटीपी एवं निगम अभियंता कुलदीप यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस बल की मदद से आरोपी काला कबाड़ी की संपत्तियों पर पीला पंजा चलाकर उन्हें गिरा दिया।
बता दें कि आरोपी रामपुरा निवासी नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी पर उसकी पत्नी ने फायरिंग करने व मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी काला कबाड़ी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। जिसमें बाद काला कबाड़ी के अवैध धंधे का खुलासा हुआ था।
आरोपी काला कबाड़ी उर्फ नरेश वर्मा व उसके भाई सोनू फायरिंग करने के साथ-साथ अवैध वसूली व अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में जेल में है। कुछ दिन पहले नगर निगम ने उसकी अवैध संपत्ति पर नोटिस चस्पा दिए थे। इन नोटिसों के बाद संपत्ति ढहाने का नोटिस दिया गया था। अब नगर निगम द्वारा उसकी संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है।
नगर निगम के एटीपी एवं सहायक अभियंता कुलदीप यादव ने बताया कि सोमवार को आरोपी काला कबाड़ी की नौ संपत्तियों पर पीला पंजा चलाया गया। आरोपी काला कबाड़ी ने यह संपत्तियों अवैध रूप से निगम एरिया में बनाई हुई थी।
पिछले दिनों काला कबाड़ी को जारी नोटिस में पूछा गया था कि उसने संपत्ति कैसे खरीदी। साथ ही संपत्ति पर हुए निर्माण का नक्शा पास है या नहीं। निगम रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि जिस जगह पर उसकी संपत्ति है। वह नगर निगम के रिकॉर्ड में अवैध है। इसलिए ही अब निगम की ओर से उसे ढहाने का नोटिस दिया गया था।
सोमवार को उनकी टीम ने काला कबाड़ी की रामपुरा में ग्रीन पार्क, सौभाग्य रिजॉर्ट के पास, गधौली कॉलोनी, जगाधरी, सेक्टर 17 समेत नौ स्थानों पर बनी अवैध संपत्तियों को जेसीबी की मदद से गिरा दिया। यहां आरोपी ने कबाड़ी का काम, जिम, डेयरी, पीजी व अन्य व्यवसाय करता था। आरोप है कि आरोपी वेश्यावृति के अवैध धंधे में भी लिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *