April 14, 2025
WhatsApp Image 2024-06-06 at 2.27.31 PM (2)

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा की कल यानी बुधवार को विधायक दल और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की थी।

इस बैठक में सामने आया है कि कांग्रेस ने झूठ के दम पर चुनाव जीतने का काम किया है। कांग्रेस ने चुनाव में झूठ का सहारा लिया है।

कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर का भी सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने संविधान को अपमानित करने का काम किया है।

जबकि भाजपा ने हमेशा ही अंबेडकर जी को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों में गरीबी हटाने का काम किया है।

सीएम सैनी बोले कि हरियाणा में हमारी सरकार बहुमत में है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी का वोट प्रतिशत है।

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार योजनाबद्ध तरीके पात्रों तक प्राथमिकता के आधार पर लाभ पहुंचाएंगी। हमारी डबल इंजन की सरकार ने लोगों को रहने के लिए छत दी है।

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में कई विभागों की बैठक कर दिल्ली रवाना होंगे।

वहां वह कल यानी 7 जून को भाजपा शासित राज्यों की मुख्यमंत्री परिषद की बुलाई बैठक में हिस्सा लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *