July 4, 2024

हरियाणा के फतेहाबाद में नायब सूबेदार मनजीत सिंह का शव 3 दिन बाद भाखड़ा नहर के काजल हेड से बरामद हो गया है।

शव जाल में अटका हुआ था। मनजीत ने दोस्त को बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई थी। उन्होंने दोस्त को तो बचा लिया, लेकिन खुद पानी के तेज बहाव में बह गए।

पुलिस ने मनजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।

हंसेवाला गांव निवासी मनजीत सिंह (26) खेल कोटे से कुछ वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। अब वह 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में बतौर नायब सूबेदार तैनात थे।

गुरुवार को वह छुट्‌टी पर अपने घर आए थे। दोपहर 1 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गए। उसके बाद वापस नहीं लौटै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *