July 4, 2024

आज दिनांक 31 मई 2024 को जिला पुलिस करनाल के नौ पुलिस कर्मचारी पुलिस विभाग में अपनी बेहतरीन सेवाएं देने उपरांत सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाईन करनाल के सभागार में इन कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के अवसर पर एक विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनाल प्रबीना पी, भा.पु.से. रहीं। इस दौरान जिला पुलिस करनाल से निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक सतबीर सिंह, स.उप निरीक्षक सतबीर सिंह, आजाद सिंह, ई.एस.आई. आजाद सिंह, ई.एस.आई. रामपाल, ई.एच.सी. मक्खन सिंह, स.उप निरीक्षक रणबीर सिंह, स.उप निरीक्षक जसबीर सिंह और चतुर्थ श्रेणी से दयावन्ती पुलिस विभाग में अपनी सेेवाएं देने उपरांत सेवानिवृत हुए।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सबसे पहले सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना करते हुए सेवानिवृत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों को पुलिस विभाग में अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देकर लम्बे समय तक बेहतरीन सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देना एक चुनौतिपूर्ण कार्य है। जिससे कहीं ना ंकहीं पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे व्यक्ति का परिवार भी प्रभावित होता है। आप सभी ने लम्बे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने के साथ-साथ काफी अनुभव भी प्राप्त किया है। यह अनुभव सेवानिवृत होने के बाद गरीब व समाज के जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए काम आ सकता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों को सुखी व स्वस्थ जीवन और नित नई ऊचाईयां छूते रहने की कामना करते हुए सेवानिवृत किया और समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत हो रहे पुलिस कर्मचारियों के परिजन व जिला पुलिस करनाल के पुुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *