September 8, 2024

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ संसदीय सीट के लिए एक अलग संकल्प पत्र जारी किया गया है।

इसमें पार्टी ने शहर के मुद्दों पर फोकस किया है। इसमें से अधिकतर काम ऐसे हैं जो चंडीगढ़ नगर निगम के जरिए किए जाने हैं।

लेकिन अभी चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का है। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर भाजपा के हैं।

पिछले कई सालों से भाजपा के मेयर भी नगर निगम में रहे हैं। यह मेनिफेस्टो जारी करते हुए कोई भी पूर्व मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर और पार्षद मौजूद नहीं थे।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपने मेनिफेस्टो में जिन मुद्दों का जिक्र किया है, उन मुद्दों को कांग्रेस पार्टी घर-घर तक पहुंचा रही है।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि केंद्र में बीजेपी की सरकार थी। चंडीगढ़ में सांसद भी बीजेपी की तरफ से थी और नगर निगम में भी भाजपा सत्ता में थी। फिर भी यह मुद्दे पिछले काफी दिनों से लंबित चल रहे हैं।

अब भारतीय जनता पार्टी मेनिफेस्टो जारी कर लोगों को एक बार फिर से जनता को गुमराह कर रही है। अगर इन मुद्दों को सुलझाना होता तो पार्टी की तरफ से पहले ही सुलझा दिया गया होता।

चंडीगढ़ भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की तरफ से जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उसमें मूल रूप से शहर में टूरिज्म को बढ़ाना, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान में लोगों की तरफ से किए गए बदलाव के लिए वन टाइम पॉलिसी लेकर आना, चंडीगढ़ में अपार्टमेंट एक्ट को लागू करना, सरकारी कर्मचारियों के लिए हाउसिंग स्कीम लागू करना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *