September 8, 2024

चंडीगढ़ शहर की गर्मी ने मई महीने के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 17 मई के बाद एक बार फिर से तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह मई महीने के इतिहास में सबसे ज्यादा तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में यह तापमान बढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक हीट वेव का रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस प्रकार रहा तापमान

शहर का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह मई महीने में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। 17 मई को भी 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इससे पहले अधिकतम तापमान 24 मई 2013 को 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

आगे आने वाले दिनों में कल अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 29 मई को यह तापमान बढ़कर 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

तय समय पर आ सकता है मानसून

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने कहा कि 30 मई के बाद गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिलेगी। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून के समय पर आने की संभावना जताई जा रही है। 1 जून के आसपास मानसून केरल के तट पर आ सकता है। लेकिन हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ तक पहुंचने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *