September 28, 2024

अंबाला लोकसभा में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में कांग्रेस ने पूरी ताक़त लगा दी है| इसी कड़ी के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना के लिए शहर के रणजीत नगर में बड़ी जनसभा का आयोजन किया जिसने देखते ही देखते रैली का रूप ले लिया|

कांग्रेस प्रत्याशी भी यहां आयोजित कार्यक्रम में भीड़ देख गद गद हो गए और मंच से ही सबने एक सुर में नारे लगाए कि अभ्की बार भाजपा सत्ता से बहार|

कांग्रेस सचिव चेतन चौहान ने कार्यक्रम में पहुँचने पर कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना का जोरदार अभिनंदन किया और लोगों को बताया कि रणजीत नगर ही वरुण का पुराना घर है| उनका बच्चपन यहीं निकला| वे यहीं पढ़ें और बढ़े हुए|

उनके पिता चौधरी फूल चंद मुलाना जब मंत्री थे तब इसी क्षेत्र में उनका पुराना घर हुआ करता था| इसीलिए लोगों से उन्होंने आहवाहन किया कि वरुण चौधरी कोई बाहरी नहीं, बल्कि आपका अपना और आपके बीच का है| इन्हें हर हाल में एक तरफ़ा शहर से जीताकर भेजना है|

इस दौरान कांग्रेस सचिव ने लोगों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि मोदी सरकार अब देश में लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया खत्म करना चाहती है और यदि इस बार भाजपा जीते तो संभावित है कि अगली बार से देश में चुनाव नहीं होंगे और भारत जैसे देश से लोकतंत्र ही ख़तम कर दिया जाएगा| इसीलिए इस बार भाजपा को हराना और कांग्रेस को जीताना जरुरी है|

कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने जनसभा में संविधान की किताब दिखाकर अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि ये लड़ाई चुनावी नहीं बल्कि देश को बचाने की है क्यूंकि भाजपा अब राष्ट्र निर्माण के नाम पर राष्ट्र नुक्सान करने की दिशा में काम करने लगी है और यदि तीसरी बार भाजपा को मौका मिला तो सब खत्म हो जाएगा|
उन्होंने कहा कि मै आपका अपना हूँ, आपके दुख सुख का साथी हूँ और आपको यकीं दिलाता हूँ कि आपकी जरूरत के वक्त हमेशा साथ खड़ा मिलूँगा|

इस दौरान पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल डिम्पी, वेणु अग्रवाल, मखन सिंह लबाना, इशु गोयल, आशीष टक्कर, रविंदर रिंकू सेवा दल अध्यक्ष, विक्की चौहान वर्किंग चेयरमैन एससी सेल हरियाणा, स्वर्ण धीमान बंटी सचिव प्रदेश यूथ कांग्रेस, धर्मपाल दोधपुर, विक्की राणा, गौरव, मुकेश शर्मा, एडवोकेट अंकित, रॉकी गर्ग, खुशबीर वालिया, प्रीतपाल अंटाल मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *