September 16, 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने आज अम्‍बाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा को समर्थन का ऐलान करते हुए हरियाणा की सियासत में हलचल मचा दी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने पीएम मोदी की नीतियों में आस्‍था जताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं। उन्‍होंने कहा कि देशभर में चलाई जा रही उनकी जनकल्‍याणकारी योजनाओं से करोड़ों लाेगों को लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी की अंतोदय की विचारधारा के कारण ही आज देश के हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि बैठक में यह फैसला हुआ है कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 साल के कार्यकाल को देखते हुए उनके दूरदर्शी फैसले जो किये पीएम मोदी ने देशहित मे किये है उसी को देखते हुए आने वाले 5 साल देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है इसलिए आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात कर यह फैसला किया है कि हरियाणा जनचेतना पार्टी प्रदेश की सभी लोकसभा सीट्स पर भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेगी उनका प्रचार प्रसार करेगी।
इससे पहले 2014 और 2019 में भी हरियाणा जनचेतना पार्टी की ओर से पीएम मोदी की नीतियों पर समर्थन किया था।
उन्‍होंने कहा कि हरियाणा जनचेतना पार्टी का हर कार्यकर्ता  अम्बाला लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया के लिए गांव शहर हर जगह उनके लिए प्रचार करेंगे ताकि उनकी जीत सुश्चित हो और अम्‍बाला में होने वाली पीएम की रैली के लिए भी बढ़चढ़कर काम करेंगे।
उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार अगले 5 साल के लिए बन सके उसके लिए जनचेतना पार्टी हरियाणा के तमाम कार्यकर्ता घर घर जाकर, गांव, शहर, गली और कस्बो में पीएम की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।
विनोद शर्मा ने कहा कि हमे पूरा यकीन की 10 की 10 सीट पर भाजपा  जीत हासिल करेगी। भाजपा व्यक्ति नही पार्टी है देश मे एक ही पार्टी है भाजपा। हम पीएम की नीतियों में विश्वास रखते हैं जो उनकी सोच है उसको हमारा समर्थन है।
उन्‍होंने कहा कि आज भाजपा का जो भी समाज समर्थन कर रहा है वह पार्टी के काम को देख कर रहे हैंं।
मैं जातिगत राजनीति में विश्वास नही रखता समाज के प्रति मेरी आस्था राजनीति से प्रेरित नही है वह मेरा गौरव है। जो नेता या पार्टी जाति की राजनीति करते है उनसे नुकसान ही होता है।  2016 में आप सभी ने देखा जो हुआ उसका उस दल को उन नेताओं को नुकसान ही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *