September 19, 2024

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में एडवोकेट हिम्मत सिंह को चेयरमैन बनाए जाने पर रोड समाज ने खुशी की लहर है। बुधवार को रोड़ समाज के लोगों ने एकत्रित होकर लड्डू बांट खुशी का इजहार किया और इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरा समाज भाजपा सरकार के साथ है और मनोहर लाल और नायब सैनी को बड़ी जीत दिलाने का काम करेगा।

समाज का एक-एक वोट भारतीय जनता पार्टी के साथ है। बुधवार को रोड़ समाज के लोग पुराने बस स्टैंड के नजदीक रोड़ भवन में प्रधान नसीब सिंह रोड़ के नेतृत्व में एकत्रित हुए और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद कर बड़ी जीत दिलवाने का वादा किया।

प्रधान नसीब सिंह रोड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार ने रोड़ समाज को एक बड़ा मान सम्मान दिया है जिसके लिए वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं। सरकार ने आदर का भाव रखकर समाज का मान बढ़ाया है। रोड समाज ने एकजुट होकर कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

पूरे प्रदेश में समाज के लोगों में खुशी की लहर है। हर जिले में कार्यक्रम आयोजित कर सरकार का धन्यवाद किया जा रहा है। पूरा रोड़ समाज मनोहर लाल को लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलवाने का काम करेगा और विधानसभा उप चुनाव में नायब सिंह सैनी को भी प्रचंड मतों से जितवाएंगे।

उप प्रधान ने कहा कि हिम्मत सिंह को चेयरमैन बनाए जाने से पूरा रोड़ समाज गौरवान्वित है। आज तक पूर्व की सरकारों में रोड़ समाज की अनदेखी होते आई थी। इससे पहले किसी पार्टी ने समाज को सम्मान नहींं दिया। रोड़ समाज मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को प्रचंड जीत दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा समाज।

सुरेंद्र टाया ने कहा कि हिम्मत सिंह को चेयरमैन बनाए जाने पर पूरे प्रदेश में समाज में खुशी का माहौल है। समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने एकत्रित होकर कार्यक्रम कर सरकार का आभार जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो काम किया है वह एक सम्मान और समाज के लिए गर्व की बात है।

भाजपा सरकार ने उन्हें पूरा मान सम्मान दिया। इस अवसर पर प्रधान नसीब सिंह रोड़, रामपाल वरिष्ठ उप प्रधान, राजकुमार बल्डी उप प्रधान, सुरेंद्र बडसालु, धर्मवीर खेड़ी, जोगिंदर खरकाली, धीरज खरकाली, सुरेंद्र टाया, जैसलमेर, जगदीश, अरुण, सुधीर, रमन, जोनी बडथल, रामफल करनाल, साहिल, पिंकू सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *