April 22, 2025
442435681_1136459474222010_8048540869085232291_n

प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा को सिर्फ सरकार बनाने के लिए लोगों को नहीं जोडऩा है, बल्कि देश बनाने के लिए लोगों को जोडऩा है।

भारतीय जनता पार्टी लोगों को आपस जोडक़र रखते आई है और हमेशा आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय के जीवन को बदलने और बहुत कुछ हासिल करने के लिए बहुत से निर्णय अभी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने जो गति हासिल की है और बड़े लक्ष्य प्राप्त करने का जो हौसला पाया है वह अभूतपूर्व है।

सुमन सैनी बुधवार को करनाल में सरदार गुरदेव सिंह डेरा करनाल में सुखदेव सिंह, शास्त्री नगर में रणधीर पाल, गौशाला रोड नजदीक शिव मंदिर प्रवीण, सेक्टर-13 एक्सटेंशन में साहिल मदान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में पहुंची और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की। लोगों ने विश्वास दिलाया कि वे मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को प्रचंड मतों से जीत दिलवाने का काम करेंगे।

सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की चिंता करते हुए अनेकों योजनाएं चलाई जिनका लाभ पूरे देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास को बढ़ाने के लिए और देश को विकसित बनाने के लिए भाजपा सरकार को चुनें।

करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में नायब सिंह सैनी को की गई जनता की एक-एक वोट सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगी। इस अवसर पर वीर विक्रम कुमार, अमर ठक्कर, गजे सिंह, मेघा भंडारी, राजेश सैनी, राजीव सैनी, राजेंद्र नंदा, ममता खन्ना व रीना खरकाली सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *