April 22, 2025
441582789_985779616262925_4702151054970729113_n

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश में आजादी की लड़ाई में मां भारती के कितने वीर सपूतों ने अपने जीवन को समर्पित किया। आजादी के लिए बड़ा त्याग कर देश को आजादी दिलवाई। जो उन शहीदों वीरों के सपने थे, वे जैसा भारत चाहते थे। आजादी के बाद एक ऐसी पार्टी आई जिसने उनके सपनों को खत्म करने का काम किया लेकिन 2014 के बाद देश की जनता ने परिवर्तन देखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया है। मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवीं एक का नारा देकर काम किया है। आज मनोहर लाल द्वारा लागू की गई योजनाओं की तारीफ पूरे देश में होती है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को असंध में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए वोट की अपील की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले आए दिन बड़े बड़े भ्रष्टाचार सामने आते थे।

2014 के बाद कोई भ्रष्टाचार सामने नहीं आया है। 2014 से पहले देश में आतंकी हमले होते थे। हमारे देश को निशाना बनाया जाता था। 2014 के बाद देश में आतंकवाद कहीं भी नजर नहीं आया। अब कोई हमारे देश की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करता। कुछ लोग देश में तुष्टिकरण के आधार पर देश को दबाना चाहते थे।

कांग्रेस कई दशकों से गरीबी हटाओ का नारा देती रही और वे आज भी गरीबी हटाने का नारा दे रहे हैं। 70 साल से यही नारा देते आ रहे हैं। लेकिन ये लोग गरीबी हटा नहीं पाए। कांग्रेस का गरीबों से कोई नाता नहीं है। देश में यदि किसी ने गरीबों के बारे में सोचा और गरीबों के लिए काम किया तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजनाएं चलाकर देश के गरीबों का भला किया। देश के विकास के लिए काम किया। सीमा सुरक्षा के लिए काम किया। दुनिया में बढ़ता भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया। कांग्रेस आज तक देश को जाति के आधार पर बांटते आई है और अब रंग भेद से बांटने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *