January 27, 2026
02

करनाल में जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान महासचिव सुरेन्द्र टाया गोहिदा ने पार्टी की सदस्यता और अपने दायित्वों से त्यागपत्र दे दिया है। जजपा में नेताओं द्वारा पार्टी छोडऩे के सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने पार्टी में अनदेखी के चलते अपना इस्तीफा दिया है।

इस्तीफा देने का मुख्य कारण डॉ. अजय सिंह चौटाला के अलावा कोई भी शीर्ष नेता अनुभवी व पुराने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नहीं करना बताया जा रहा है। ऐसा पिछले काफी समय से हो रहा है। जिसका परिणाम है कि पार्टी के कई पुराने व अनुभवी कार्यकर्ता लगातार पार्टी को अलविदा कह रहे हैं।

सुरेन्द्र टाया ने कहा कि जननायक जनता पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो रहा। इसलिए यह फैसला लिया गया है। आगे किस पार्टी में जाएंगे, ये अपने सम्मानित साथियों के साथ चर्चा करके ही फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *