April 20, 2025
heavy rain in odisha

हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 19 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं।

चंडीगढ़ सहित 5 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। इसके लिए विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 1 फरवरी से 5 फरवरी तक मौसम खराब रहा था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदलने जा रहा है।

चंडीगढ़ समेत पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में कल रात से मौसम बदलने के आसार मौसम विशेषज्ञों ने जताए हैं। तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

24 घंटे में फरीदाबाद सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री झज्जर में दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *