April 20, 2025
kurukshetra university KU

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में एक दिवसीय प्राथमिक उपचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. महाबीर नरवाल ने रेड क्रॉस टीम का स्वागत करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति का शरीर स्वस्थ होगा तभी दिमाग स्वस्थ रहेगा। एक स्वस्थ व्यक्ति कुछ भी करने की क्षमता रखता है।

इस कार्यक्रम में फिल्ड कोऑर्डिनेटर डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि हमारी थोड़ी-सी मदद किसी की भी जान बचा सकती है। उन्होंने बेसिक लाइफ स्पोर्ट फर्स्ट एड नियमों के बारे में बताया। उन्होंने प्राथमिक उपचार से संबंधित थ्री पी (प्रिवेंट लाइफ, प्रिजर्व लाइफ, प्रमोट लाइफ) के विषय में विस्तार से बताया।

किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय लुक, लिसन व फील फार्मूला प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने 3सी कॉल, कवर व केयर के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि हमें पीड़ित व्यक्ति को हौंसला देना है। उसके बाद डीटीओ डॉ. अंजू कश्यप ने सीपीआर को प्रायोगिक तरीके से समझाया। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे शिशु से लेकर व्यस्क व्यक्ति को सीपीआर देनी है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए डॉ. सुनील कुमार जिला सचिव रेडक्रॉस ने रेडक्रॉस की सदस्यता के महत्व को बताया। उन्होंने रेडक्रॉस की वर्षीय सदस्यता व आजीवन सदस्यता के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया। इन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विद्यार्थियों को एक दिवसीय कार्यशाला जरूर लगानी चाहिए। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *